About Agrikaash
अग्रिकाश का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें कृषि, कौशल विकास और ग्रामीण उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। हम पूर्वी उत्तर प्रदेश में सतत कृषि, युवा सशक्तिकरण और आजीविका सुरक्षा पर केंद्रित होकर कार्य करते हैं।
अग्रिकाश एक ऐसा मंच है जो डेयरी, बकरी पालन, मौन पालन, मोती की खेती, मशरूम की खेती और विदेशी सब्जियों की खेती पर ध्यान देने के साथ स्थायी कृषि पद्धतियों से संबंधित जानकारी और संसाधन प्रदान करता है। कृषि से सम्बंधित उद्यमों के साथ-साथ अग्रिकाश ग्रामीण परिवेश के अनुकूल हस्तशिल्प और अन्य उद्यमों को भी प्रोत्साहित करता है। इन सबके अतिरिक्त ग्रामीण परिवेश में छात्र छात्राओं की स्कूली शिक्षा में भी अग्रिकाश सहयोग करता है ।
स्थायी कृषि की विभिन्न परिभाषाएँ हैं, इसमें आम तौर पर कृषि पद्धतियाँ शामिल हैं जो पर्यावरण की रक्षा करती हैं, प्राकृतिक संसाधनों का विस्तार करती हैं, और गैर-नवीकरणीय संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग करती हैं। अग्रिकाश का उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों की पहचान करना, उन्हें प्रेरित करना और व्यक्तियों और पारिस्थितिक तंत्र के लिए सामाजिक और आर्थिक मूल्य वर्धित पैटर्न बनाना है।
अपने इसी उद्देश्य को पूरा करने की दिशा में कार्य करते हुए अग्रिकाश दल ने कृषि उद्यमिता के अनेक क्षेत्रों में सफलता हासिल की है-
1. डेयरी
2. बकरी पालन
3. मोती पालन
4. मौन पालन
5. बागवानी
6. हस्तशिल्प
7. शिक्षा और प्रशिक्षण
Agrikaash nurtures local talent through training, mentoring, and enterprise handholding. Our mission is to enhance agricultural profitability, youth employability, and sustainable rural development in Eastern Uttar Pradesh.
We work at the intersection of agriculture, skills, and entrepreneurship to enable long-term livelihood security.
Agrikaash is a platform that provides information and resources related to sustainable agricultural practices, with a focus on dairy farming, goat farming, beekeeping, pearl farming, mushroom cultivation, and exotic vegetable farming. Along with agricultural enterprises, Agrikaash also promotes handicrafts and other enterprises suited to rural environments. In addition, Agrikaash also supports the schooling of students in rural areas.
Sustainable agriculture has various definitions; it generally includes agricultural practices that protect the environment, maximize natural resources, and make optimal use of non-renewable resources. Agrikaash aims to identify and inspire local entrepreneurs and create social and economic value-added patterns for individuals and ecosystems.